देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रधानमंत्री से उत्तराखंड को विशेष राहत पैकेज देने की मांग की
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य के लिए बीस हज़ार करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज जारी करने की मांग की है। माहरा ने कहा कि पहले उन्होंने प्रधानमंत्री को दस हज़ार करोड़ की सहायता राशि देने का आग्रह किया था, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए यह राशि अब नाकाफी है।