बेलहर: प्रखंड कार्यालय बेलहर के समक्ष रसोइया संघ के सदस्यों ने किया प्रदर्शन अपनी मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Belhar, Banka | Feb 5, 2024 बेलहर प्रखंड कार्यालय के समक्ष आज रसोइया संघ के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष शिवनारायण यादव के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ राजीव रंजन को सौंपा। जिसमें रसोइया संघ के सदस्यों ने 10 हजार रुपए प्रति महीने वेतन देने सहित अन्य मांगें रखा है। सदस्यों ने बताया कि स्कूल में काम करने के बदले न्यूनतम मजदूरी भी नही मिलता है।