बेलहर: विधायक ने बेलहर प्रखंड क्षेत्र में किया चार सड़क योजना का शिलान्यास और एक सड़क योजना का उद्घाटन
Belhar, Banka | Feb 5, 2024 स्थानीय विधायक मनोज यादव ने आज प्रखंड क्षेत्र में 10 करोड़ की लागत से बनने वाले चार सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया और एक सड़क योजना का उद्घाटन किया। जिसमें बंगामा से ओरिया पथ, लुल्हा दलित टोला पथ, पिपरा पथ और दौलतपुर मुशहरी टोला पथ का शिलान्यास और गोवाचक लहरिया मोड़ पाठ का उद्घाटन किया। इस मौके पत्र जदयू के जिला महासचिव गोपाल कृष्ण गोयल सहित अन्य उपस्थित थे।