बालोद जिले में बुधवार शाम 6 बजे गोवर्धन पूजा का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत हथौद और करहीभदर में इस पारंपरिक आयोजन का नजारा देखने लायक था। ग्रामीणों ने सदियों पुरानी परंपरा को जीवित रखते हुए गौ माता की पूजा-अर्चना की और उन्हें खिचड़ी अर्पित कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की।