निवास: ग्राम कुशमी में पड़ोसी ने डंडे से मारकर महिला की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार: एसपी रजत सकलेचा
Niwas, Mandla | Nov 18, 2025 मंगलवार की शाम पांच बजे पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि निवास के कुशमी के टिकरा टोला में पड़ोसी ने महिला की हत्या कर दी उन्होंने बताया कि मृतका रामबती धुर्वे का पति लकवाग्रस्त था। रामबती अपने पड़ोसी राजेंद्र मरावी पर जादू-टोना कर पति को बीमार करने का आरोप लगाती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।