कवर्धा: 04 सूत्रीय मांग को लेकर राजीव गांधी पार्क में वन विभाग के कर्मचारियों का दूसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल
कवर्धा के राजीव गांधी पार्क में वन विभाग के कर्मचारी नियमितीकरण सहित 04 सूत्रीय मांग को लेकर 01 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।इधर 02 दो फरवरी को भी जिले भर के वन विभाग के कर्मचारियों का अनिश्चिकालीन हड़ताल जारी रहा।इस दौरान कर्मचारियों ने कहा जब तक उनकी मांगे पूरा नहीं होता तब तक उनका अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा।