जगदलपुर: बस्तर के सरपंचों ने नए विधानसभा भवन में देखी लोकतांत्रिक प्रक्रिया, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की सरपंचों से मुलाकात
बस्तर संभाग के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचगणों ने आज मंगलवार दोपहर 3 बजे नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का भ्रमण कर विधानसभा की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को नजदीक से देखा। इस अवसर पर सरपंचों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात भी की।