आरा: राजद नेता ने कहा, सरकार आरक्षण कोटे को समाप्त कर रही है और दलित-बहुजनों एवं अतिपिछड़ों का आरक्षण खत्म करना चाह रही है
Arrah, Bhojpur | Nov 28, 2024 राजद पार्टी से भोजपुर के जिलाध्यक्ष बीरबल यादव ने बताया कि देश की मौजूदा केन्द्र सरकार और बिहार की राज्य सरकार अपनी संविधान विरोधी सोच और मानसिकता पर जिस प्रकार का काम कर रही है, उससे लग रहा है कि सरकार धूर्तता से काम कर रही है। सरकार आरक्षण कोटे को समाप्त कर रही है और नौकरियों में दलित-बहुजनों एवं अतिपिछड़ों का आरक्षण समाप्त करना चाह रही है।