चौमूं में NH-52 पर उदयपुरिया मोड़ के पास चावल से भरा एक ट्रोला बेकाबू होकर पलट गया। यह हादसा तब हुआ जब ट्रोले का हुक टूट गया। जिससे केबिन और ट्रोला अलग हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद ट्रोले में भरी चावल की बोरियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। फिलहाल पुलिस ने यातायात शुरू कर दिया है।