विजय नगर थाना अंतर्गत सनातन चौक पर रविवार की दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार मिक्सर ट्रक (क्रमांक MP20 HB 8558) की चपेट में आने से एक्सिस सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।