जगाधरी: पानी को लेकर यमुनानगर में पड़ोसी से बहस, साथियों संग मिलकर की पिटाई; घायल अस्पताल में भर्ती
शनिवार को 2:00 बजे सिविल अस्पताल में भर्ती शेखर ने बताया कि उसका पड़ोसी के साथ गली में पानी को लेकर के बहस हो गई थी। जिसके बाद रात को उसने अपने घर बुलाकर के अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। घायल होने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू की है।