जनपद कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार शाम करीब चार बजे मखऊपुर गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया जा रहा है कि घायल बाइक सवार युवक प्रयागराज जनपद के थाना खुल्दाबाद क्षेत्र के चकिया मोहल्ले का निवासी है।टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरा!