मुशहरी: बेटे के रेप केस में पकड़े जाने की बात कह साइबर फ्रॉड गिरोह ने मांगे 50 हजार रुपए,सदर थाने में शिकायत दर्ज
साइबर फ्रॉड गिरोह ने सदर थाने के रामदयालु नगर इलाके की रहनेवाली महिला संगीता मिश्रा को कॉल कर फ्रॉड करने की कोशिश की। कहा कि- वे थाने से बोल रहे हैं। उनका पुत्र रेप केस में चार लड़कों के साथ पकड़ा गया है। पीटते हुए उनके पुत्र के रोने की आवाज मोबाइल पर सुनाकर कहा कि जल्दी से बड़ा बाबू के मोबाइल पर 50 हजार रुपए भेजो। महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए रुपए नहीं भेजे।