लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 के पार्षद शांडिल्य नंदिकेश की ओर से लाजपत पार्क के समीप लिट्टी चोखा का आयोजन किया गया इस आयोजन का उद्देश्य ठंड के मौसम में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों के बीच आपसी संवाद को मजबूत करना था कार्यक्रम में भागलपुर के नगर विधायक रोहित पांडे विशेष रूप से उपस्थित थे