कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को बांसगांव पहुंचकर दिवंगत पत्रकार अग्निवेश सिंह के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अग्निवेश सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान सुप्रिया श्रीनेत ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।