भाटपार रानी समेत देवरिया जिले में रविवार की सुबह घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा । रविवार की सुबह 11:30 बजे धूप निकली तो लोगों को राहत मिली।न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था।तो अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा ।सुबह और शाम घने कोहरे की वजह से कड़ाके की ठंड रही। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा ।सड़कों पर वाहन कम चले, तो ट्रेन लेट चली।