पिछोर: ग्राम छिरवाहा निवासी के साथ दबंगों ने की मारपीट, पुलिस थाना पिछोर में शिकायत दर्ज
पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम छिरवाहा निवासी फरियादी ने आज बुधवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मेरे ही ग्राम के परिवार के दबंग लोगों ने लकड़ी के विवाद को लेकर मेरे साथ कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी एवं मेरे पिता के साथ बुरी तरह से मारपीट कर दी है। फरियादी ने दबंग लोगों के खिलाफ पुलिस थाना पिछोर में शिकायत दर्ज कराई है। मदद की लगाई गुहार।