वीरपुर प्रखंड के पर्रा गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन बुधवार की देर शाम करीब सात बजे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से परिपूर्ण वातावरण बना रहा।कथा के तीसरे दिन संध्या सत्र में कथावाचक द्वारा पांडवों के जन्म एवं जनमेजय सर्पयज्ञ से जुड़ी कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया।