राजगीर में आयोजित राजकीय मकर मेले के अवसर पर शुक्रवार सुबह 11:30 के करीब जिला प्रशासन की ओर से महिला दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बिहार के साथ-साथ झारखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से आई महिला पहलवानों ने भाग लेकर अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 40 जोड़ियों ने कुश्ती लड़ी।महिला