आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के खुरहान कालेज में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस दौरान परीक्षा दिलवाने आए छात्र के पिता का मोटरसाइकिल केंद्र के पास से ही चोरी हो गया। पीड़ित ने आलमनगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान पुलिस टीम ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।