राजगढ़: बाल विकास सप्ताह के तहत सर्वोदय बाल निकेतन स्कूल राजगढ़ में गणित प्रतियोगिता सम्पन्न, 181 विद्यार्थी उपस्थित
Rajgarh, Churu | Sep 28, 2025 स्वयंसेवी शिक्षा विकास समिति के तत्वावधान में बाल विकास सप्ताह के अंतर्गत सर्वोदय बाल निकेतन स्कूल राजगढ में गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष डॉ. दीपचंद साहू व मंत्री डॉ. राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया इस प्रतियोगिता में कुल 181 विद्यार्थियों ने भाग लिया व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्था प्रधान अशोक पूनिया ने सभी अतिथियों का आभार जताया।