टनकुप्पा: रामसागरपुर गांव से एक दशक से फरार चार वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अग्रिम कार्रवाई शुरू
Tan Kuppa, Gaya | Aug 25, 2024 टनकुप्पा थाना क्षेत्र के रामसागरपुर गांव निवासी जवन मांझी, गणेश मांझी, ब्रह्ममदेव मांझी व नरेश मांझी को टनकुप्पा पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्तों के उपर वन विभाग की ओऋ से एक दशक पूर्व बर्ष 2014 में एफआईआर दर्ज कराया है। गया न्यायालय के आदेश पर टनकुप्पा पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है। टनकुप्पा एस एच ओ ने रविवार को जानकारी दी।