डीग: डीग में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Deeg, Bharatpur | Mar 31, 2026 गुर्जर समाज डीग द्वारा मंगलवार को कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की पुण्यतिथि के अवसर पर लाला वाले कुंडा पर स्थित हनुमान मंदिर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं राजस्थान गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष परमेंद्र सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला पार्षद मोहनसिंह गुर्जर मौजूद रहे।