जांजगीर: जनादेश परब: विश्वास, निर्माण, गौरव, 22 दिसंबर को जांजगीर में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं विशाल आमसभा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जनादेश परब: विश्वास, निर्माण, गौरव” का आयोजन 22 दिसंबर को पुलिस लाइन जांजगीर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं विशाल आमसभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा शामिल होंगे।