कटकमसांडी: ऐतिहासिक कटकमसांडी का छड़वा मुहर्रम मेला अकीदत के साथ सम्पन्न
कटकमसांडी प्रखंड के छड़वा मुहर्रम मैदान में दसवीं के मौके पर आयोजित मेले का जुलूस व मेला एक बार फिर अमन, पाकीज़गी, अकीदत व एहतराम के साथ रविवार शाम 5:00 बजे सम्पन्न हो गया। मेले मे अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। इस दौरान विभिन्न अखाड़े व कमिटियों द्वारा न सिर्फ गगनचंबी निशान व रंग बिरंगे खूबसूरत इस्लामिक ताजिए निकाले गए।