सरदारशहर: देराजसर गांव में एक घर में चोरी, नकदी-जेवरात सहित 5.5 लाख रुपए पार, पीड़ित ने पुलिस थाने में दर्ज कराया मामला
सरदारशहर थाना क्षेत्र के देराजसर गांव में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर नगदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देराजसर निवासी मूलाराम पुत्र घड़सीराम ने रिपोर्ट दी कि 10 मार्च को उनके भाई की बेटी की शादी थी। रात करीब 9 बजे वह अपने परिवार के साथ घर को बंद करके गांव में ही भाई के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।