झालावाड़ के रुणजी खनन क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। भवानी मंडी पुलिस ने दोपहर करीब 2:00 बजे शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि नैरावद का रहने वाला भोला पुत्र जगदीश खनन क्षेत्र में मजदूरी करता था।