झालरापाटन: नेशनल हाईवे 52 पर सड़क दुर्घटना, अरनिया के पास बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल से कोटा रेफर किया गया है। मृतक के शव का शुक्रवार दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक रंजीत नेशनल हाईवे की एनएचटी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत है।