झालरापाटन: प्रमोद जैन भाया की जीत पर झालरापाटन में जश्न, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां
झालरापाटन में शुक्रवार दोपहर 2 बजे अंता विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया की जीत का जश्न मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड स्थित प्रदेश कांग्रेस सदस्य मोहम्मद सिद्दीक गौरी के कार्यालय पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी, जैसे ही भाया की जीत का ऐलान हुआ, कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्रित हुए और भाया के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की,