भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में संचालित खेलो इंडिया कार्यक्रम की ASMITA (महिला खेल प्रोत्साहन) योजना के अंतर्गत महिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन रविवार को वर्ल्ड वाइड जिम, वर्मा कॉम्प्लेक्स, वीआईपी रोड, छिंदवाड़ा में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे किया गया।