मामला पांडातराई थाना क्षेत्र अंतगर्त आने वाले गंडई पुल के पास का है।जहाँ मंगलवार की रात 09 बजे के करीब एक तेज रफ़्तार बाइक में सवार 03 लोग अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। जिनको घायल अवस्था में ईलाज के लिए डायल 112 की टीम ने बोड़ला के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया है।