अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जज के पेशकार राशिद हत्याकांड मामले में डिडौली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।मृतक पेशकार राशिद की हत्या करने मे शामिल ₹25000 की इनामी बदमाश नवाजिश पुत्र आबिद निवासी गांव इटायला थाना असमोली जिला संभल को न्यायालय के आदेश पास वांछित घोषित कर दिया है। डिडौली पुलिस ने उसके घर जाकर नोटिस चश्पा किए हैं।