शुक्रवार 2 बजे पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह ने विधानसभा सत्र के दौरान पुष्पराजगढ़ शासकीय महाविद्यालय में फीस राशि के कथित गबन का गंभीर मामला उठाया। उन्होंने वर्ष 2021 से 2024 के बीच महाविद्यालय में ऑफलाइन फीस के रूप में वसूले गए 60 लाख रुपये से अधिक फीस राशि में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया ।