बिलारी: नगर के सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान अपने भाई के साथ उमराह के लिए हुए रवाना
सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान रविवार को सऊदी अरब में उमराह करने के लिए अपने छोटे भाई मोहम्मद हस्सान के साथ रवाना हुए। इस दौरान काफी लोगों ने सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान और उनके भाई मोहम्मद हस्सान को फूल मालाएं पहनाकर रवाना किया। बताते चले की सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान चौथी बार और उनके भाई मोहम्मद हस्सान प्रथम बार उमराह करने के लिए रवाना हुए है।