बिलारी: नगर के गन्ना समिति परिसर से सुखदेव, राजगुरु और भगत सिंह के बलिदान दिवस पर युवाओं द्वारा निकाली गई संकल्प यात्रा
नगर के गन्ना समिति परिसर से सुखदेव, राजगुरु और भगत सिंह के बलिदान दिवस पर सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के साथ-साथ युवाओं द्वारा संकल्प यात्रा निकाली गई। इस दौरान संकल्प यात्रा के माध्यम से सभी लोगों को जागरूक किया गया। सुखदेव, राजगुरु और भगत सिंह के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गई।