सोमवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में छठ पूजा का आयोजन श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास से किया गया। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र समेत वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और रिक्रूट महिला आरक्षियों ने भाग लिया। सभी श्रद्धालुओं ने सूर्य देव व माता षष्ठी को अर्घ्य दिया। पुलिस अधीक्षक ने छठ पर्व की शुभकामनाएँ दी।