कांके: पिठोरिया थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल
Kanke, Ranchi | Feb 17, 2026 पिठोरिया थाना क्षेत्र में सोमवार की रात करीब दस बजे कार की चपेट में आने से बाइक सवार संजीत उरांव की मौत हो गई, वहीं उसका साथी इश्तियाक अंसारी घायल हो गया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक अनियंत्रित होकर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार संजीत उरांव और उसका साथी इश्तियाक अंसारी बीच सड़क पर गिर पड़े।