महागामा: दुर्गा पूजा-छठ को लेकर महागामा नगर पंचायत सतर्क
Mahagama, Godda | Sep 20, 2025 महागामा : आगामी दुर्गा पूजा और छठ महापर्व को देखते हुए महागामा नगर पंचायत प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल ने शनिवार को नगर पंचायत टीम के साथ प्राचीन दुर्गा मंदिरों, छठ घाटों और बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ–सफाई, लाइटिंग और जल निकासी की समस्या का निदान किया जा रहा है।