हुज़ूर: भोपाल में बारिश को लेकर भोपाल महापौर मालती राय का बयान
Huzur, Bhopal | Aug 25, 2024 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटे से जोरदार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते शहर में कई जगह जल भराव की स्थिति देखने को मिल रही है। भोपाल के भेल इलाके में सड़कें तालाब बन गईं हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर भरे पानी में फंसकर राहगीर परेशान हो रहे हैं, जबकि सड़कें भी खराब हो रही हैं।