एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जागरूकता सप्ताह पर पोस्टग्रेजुएट संगोष्ठी, क्रॉसवर्ड एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित
============================
एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (रोगाणुरोधी प्रतिरोध) के प्रति जागरूकता बढ़ाने और चिकित्सा विद्यार्थियों को इस गंभीर स्वास्थ्य चुनौती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सिम्स छिंदवाड़ा में माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। डॉ. पूर्ति त्रिपाठी एवं डॉ. हिमांशु सिंह के नेतृत्व में पोस्टग्रेजुएट सिम्पोजियम, क्रॉसवर्ड तथा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।
पोस्टग्रेजुएट सिम्पोजियम में प्रथम वर्ष के पीजी विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं प्रस्तुतियां दीं। इनमें माइक्रोबायोलॉजी विभाग से डॉ. निधि चौहान एवं डॉ. मयंक पटेल, फार्माकोलॉजी विभाग से डॉ. वरुण बजाज तथा ईएनटी विभाग से डॉ. शिवंजलि राउराने शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन एमबीबीएस छात्रा आशी सक्सेना ने किया।
सिम्पोजियम की अध्यक्षता माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. जीवन शेट्टी, पीडियाट्रिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. पवन नंदुरकर एवं टीबी एवं चेस्ट विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. महेश चंद्रकांतम ने की। इस अवसर पर सीआईएमएस के डीन डॉ. अभय कुमार, सिम्स के डीन डॉ. विपिन जैन, अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य एवं रेजिडेंट चिकित्सक उपस्थित थे। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की चुनौती, इसके प्रति जागरूकता तथा चिकित्सा क्षेत्र में इसके महत्व को समझने का अवसर मिला।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Chhindwara, Madhya Pradesh | Nov 20, 2026