कायमगंज: पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष ने सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया, चलाया स्वच्छता अभियान
नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, किसान मोर्चा अध्यक्ष हेम सिंह लोधी ने बुधवार को पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया। नवाबगंज चौराहा पर बुधवार सुबह 10 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत व अन्य लोगो ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया है।