सांगानेर: जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में RTO इंस्पेक्टर के साथ धक्का-मुक्की, इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने की धमकी, मामला दर्ज
जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में चालान को लेकर RTO इंस्पेक्टर से धक्का-मुक्की करने का मामला सामने आया है। रोड के बीच बस लगाकर हाईवे जाम कर RTO उड़नदस्ते के साथ बदसलूकी की। पॉलिटिकल पावर का हवाला देकर सस्पेंड करवाने की धमकी दी। ट्रांसपोर्ट नगर थाने में RTO इंस्पेक्टर की ओर से राजकार्य में बाधा व हाईवे जाम करने का मामला दर्ज करवाया गया है।