सरकार के निर्देश के अनुसार पीरो अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न अंचलों में अंचल अधिकारी के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 20 मामलों पर सुनवाई की गई। अंचल अधिकारी ने सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे बताया कि जनता दरबार में भूमि विवाद, परिमार्जन, दाखिल-खारिज सहित अन्य कई मामले सामने आए। सुनवाई के दौरान कुछ मामलों का निष्पादन भी किया गया।