उरई: राजेंद्र नगर निवासी वृद्ध ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Feb 12, 2024 उरई के राजकीय के मेडिकल कॉलेज में मृतक के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वृद्ध अकेले रहते थे और काफी समय से मानसिक तनाव में थे। जिसके चलते उन्होंने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।