उरई: ग्राम पचोकरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की हुई मौत
Orai, Jalaun | Feb 12, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति रामपुर से पचोकरा की तरफ जा रहा था, तभी बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।