विदिशा नगर: मिर्ज़ापुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल अस्पताल में भर्ती
मिर्जापुर के नजदीक मंगलवार सुबह 8 बजे ग्राम परसूखेड़ी निवासी 24 वर्षीय सुरेंद्र अहिरवार की बाइक को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। सुरेंद्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन चालक का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र निजी कंपनी में काम किया करता था।