जेठवारा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और पत्नी को जहर देकर मारने की कोशिश करने वाले आरोपी विशाल सिंह को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने मंगलवार शाम 5.30 बजे बताया की आरोपी ने अगस्त 2025 में दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को दूध में जहर दे दिया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को सराय नहर पुलिया के पास से पकड़ा।