देहरादून: बसंत विहार थाना पुलिस ने फर्जी वीआईपी गाड़ी को पकड़ा, आरोपी को किया गिरफ्तार
देहरादून कि बसंत विहार थाना पुलिस ने एक संदिग्ध सफारी वाहन को रोका, जिसमें आगे विधायक का बोर्ड लगा था, शीशों पर काली फ़िल्म चढ़ी थी और वाहन में हूटर भी लगाया गया था। चेकिंग में वाहन से कोई विधायक नहीं मिला, जबकि चालक ने खुद को बाहरी राज्य के विधायक का पुत्र बताया।