शाहजहांपुर के थाना सिधौली युवक की पिटाई का मामला : हिंदू युवा संगठन के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आई पुलिस पूरा मामला देखें क्या है हकीकत शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
सिंधौली। गांव गंधरपुर में तीन दिन पूर्व दो समुदायों के बीच हुए विवाद में एक हिंदू युवक संतोष कुमार के घायल होने के बाद पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था। आरोप है कि इसके बाद सिंधौली थाने में तैनात सिपाही मानवेंद्र सिंह पीड़ित संतोष कुमार को लगातार परेशान कर रहा था और उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दे रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर सोमवार को हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्र अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित का मोबाइल फोन वापस कराया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस चौकी कोरोकुइयां पहुंचकर थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह से मुलाकात की और सिपाही की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई। इस पर थाना प्रभारी ने तत्काल संबंधित सिपाही को बुलाकर भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने की हिदायत दी और उसका हल्का बदल दिया। इस मौके पर संगठन के जिला संरक्षक हरिओम पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ पटेल, नगर अध्यक्ष भारत राठौड़, नगर उपाध्यक्ष कमल कश्यप, मोहित राणा, ब्लॉक संगठन मंत्री रजत शर्मा, राजा मंत्री हरिश्याम मिश्रा, ब्लॉक मीडिया प्रभारी रिंकू अग्निहोत्री, अनमोल शुक्ला, शिवम कुमार, अवनीश कश्यप, श्रवण मिश्र सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Nov 17, 2026