बद्दी: सरकारी जमीन पर बनाई जा रही मजार को लेकर हुआ बवाल
Baddi, Solan | Aug 20, 2025 दून विधानसभा क्षेत्र की मंधाला पंचायत के तहत कुल्हाड़ीवाला गांव में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मजार (धार्मिक ढांचा बनाए जाने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। बुधवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गांव में कई बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्त कर निर्माण कार्य शुरू किया गया है।